26.5 C
Lucknow
Sunday, October 18, 2026

तीन स्वास्थ्य केंद्रों पर लगा आरोग्य मेला, 128 मरीजों का पंजीकरण

Must read

फर्रुखाबाद। शमशाबाद क्षेत्र में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैजबाग, चिलसरा और पसियापुर में किया गया। मेलों में मरीजों का पंजीकरण कर उन्हें चिकित्सीय परामर्श और दवाइयां दी गईं। स्वास्थ्यकर्मियों ने महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देकर परिवार नियोजन के प्रति भी जागरूक किया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैजबाग में चिकित्सक डॉ. अमित कुमार की मौजूदगी में स्वास्थ्य मेला आयोजित हुआ। यहां 53 मरीजों का पंजीकरण किया गया, जिनमें से 17 की शुगर संबंधी जांच हुई। फार्मासिस्ट वीरेंद्र राजपूत ने मरीजों को उनकी बीमारी के अनुसार दवाइयां उपलब्ध कराईं। एएनएम अलका ने शिविर में आई महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देते हुए ‘छोटा परिवार, सुखी परिवार’ का संदेश दिया। वार्ड बॉय राजेश कुमार ने राजकीय कार्यों में सहयोग किया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलसरा में आयोजित मेले में 75 मरीजों का पंजीकरण किया गया। फार्मासिस्ट नरेंद्र राजपूत ने मरीजों को बीमारियों के अनुसार दवाइयां दीं, जबकि लैब टेक्नीशियन लोकेन्द्र कुमार ने शुगर की जांच की। एएनएम अंजुम ने महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारियां देने के साथ ‘हम दो, हमारे दो’ का संदेश दिया।
वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पसियापुर में भी मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। फार्मासिस्ट शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मेले में खांसी, जुकाम, बुखार, मलेरिया, टाइफाइड और त्वचा संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीज पहुंचे। उन्होंने बताया कि कुछ मरीजों में मलेरिया और टाइफाइड की आशंका जताई गई। मरीजों को आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।
स्वास्थ्य मेलों के माध्यम से ग्रामीणों को निःशुल्क जांच, उपचार और चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध कराने के साथ बीमारियों के प्रति जागरूक किया गया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article