26.5 C
Lucknow
Sunday, October 18, 2026

घर के बाहर बुलाकर बदमाशों ने अधिवक्ता पर किया जानलेवा हमला, लोगों ने एक आरोपी को दबोचा, दो फरार

Must read

बहराइच: यूपी के बहराइच (Bahraich) में एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमले (Life-threatening attacks) के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन हमलावरों ने घर की घंटी बजाकर अधिवक्ता को बाहर बुलाया और उन पर चाकू से हमला करने का प्रयास किया। अधिवक्ता के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि दो आरोपी फरार हो गए। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

बता दें कि पूरा मामला देहात कोतवाली क्षेत्र के बसंत बिहार मोहल्ले में अधिवक्ता बाबू राम तिवारी पर जानलेवा हमला किया गया है। घटना के दौरान उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। इसी बीच दो अन्य आरोपी मौके से भाग निकले। घटना की जानकारी मिलने पर अधिवक्ता संघ के जिला अध्यक्ष राकेश शुक्ला समेत कई अधिवक्ता देहात कोतवाली पहुंचे और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की।

देहात कोतवाली प्रभारी दद्दन सिंह के अनुसार, अधिवक्ता की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। पुलिस हमले के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। अधिकारियों के मुताबिक, जांच के बाद मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद अधिवक्ता संघ ने अधिवक्ता की सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article