28.2 C
Lucknow
Saturday, October 17, 2026

कोल्ड स्टोरेज में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी

Must read

क्रासर
भतीजी के साथ हुई घटना की जानकारी मिलने पर चाची ने थाने पहुंचकर दी तहरीर, पुलिस से कार्रवाई की मांग
फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के बरौन गांव स्थित केके कोल्ड स्टोरेज में काम करने वाले एक पल्लेदार पर 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने, विरोध करने पर मारपीट करने और घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। मामले में किशोरी की चाची सपना ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
तहरीर के अनुसार, सपना पत्नी स्वर्गीय राजीव वाल्मीकि निवासी रसीदपुर बरौन, थाना मऊदरवाजा की जेठानी अनीता देवी और जेठ राजेश का निधन हो चुका है। सपना के मुताबिक, वह केके कोल्ड स्टोरेज में काम करती हैं और कोल्ड स्टोरेज की ओर से उपलब्ध कराए गए कमरे में अपने जेठ के बच्चों के साथ रहती हैं।
आरोप है कि 15 अक्टूबर 2026 की रात करीब डेढ़ बजे जेठ की 16 वर्षीय पुत्री कोल्ड स्टोरेज परिसर में बने चैंबर से ठंडा पानी लेने गई थी। इसी दौरान वहां काम करने वाला पल्लेदार गौरव जाटव निवासी अर्राह पहाड़पुर, थाना मऊदरवाजा कथित रूप से चैंबर में पहुंच गया। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि किशोरी को अकेला पाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ थप्पड़ों से मारपीट भी की।
पीड़िता की चाची का आरोप है कि घटना के बारे में किसी को बताने पर आरोपी ने किशोरी और उसके भाई-बहनों को जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण किशोरी ने शुरुआत में घटना के बारे में किसी को जानकारी नहीं दी। बाद में परिजनों द्वारा जोर देकर पूछने पर उसने पूरी घटना बताई।
सपना के अनुसार, घटना के बाद से आरोपी कोल्ड स्टोरेज में काम करने नहीं आ रहा है। इसके बाद वह शिकायत लेकर मऊदरवाजा थाने पहुंचीं और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की।
मामला नाबालिग किशोरी से जुड़ा होने के कारण गंभीर है। हालांकि, तहरीर में लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article