29.1 C
Lucknow
Thursday, October 15, 2026

कमालगंज में कोचिंग संचालक पर छात्राओं से अश्लीलता का आरोप, थाने में तहरीर

Must read

 

कमालगंज संवाददाता।
कस्बा कमालगंज में बुधवार, 15 अक्टूबर को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोचिंग संचालक पर तीन नाबालिग छात्राओं से अशोभनीय बातें कहने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजेपुर सारायमेदा निवासी नौशाद हुसैन जो वर्तमान में कस्बा कमालगंज में रहकर कोचिंग सेंटर का संचालन करते हैं, उनके कोचिंग सेंटर पर काफी संख्या में छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं।

एक पक्ष का आरोप –
अंबेडकर नगर मोहल्ला निवासी एक छात्रा के परिजनों का आरोप है कि रविवार को एक्स्ट्रा क्लास के नाम पर कोचिंग संचालक ने उनकी बच्ची सहित दो छात्राओं को कोचिंग पर बुलाया और जीव विज्ञान की पढ़ाई के दौरान महिला शरीर की बनावट को लेकर कथित तौर पर अश्लील सामिग्री दिखाने का आरोप लगाया। परिजनों के अनुसार, छात्राओं ने घर लौटकर इसकी जानकारी अपनी बड़ी बहन को दी, जो बाहर नौकरी करती है। बड़ी बहन ने फोन पर परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिवार में नाराजगी फैल गई।

परिजनों का कहना है कि आज 15 अक्टूबर को कोचिंग संचालक खुद उनके घर पहुंचे और कहा कि ऐसी कोई बात नहीं हुई है, परिजन गलत समझ रहे हैं और यदि कुछ गलत लगा हो तो वह माफी मांगते हैं। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और परिजनों ने कोचिंग संचालक को पकड़ लिया, जिसके बाद मारपीट की भी बात सामने आ रही है।

दूसरे पक्ष का पक्ष –
वहीं, सूचना मिलने पर कोचिंग संचालक के परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें छुड़ाने का प्रयास किया। इसके बाद लड़की के परिजन कोचिंग संचालक को पकड़कर थाने ले आए और कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। कोचिंग संचालक पक्ष का कहना है कि आरोप निराधार हैं और मामले को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस को दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है, छात्राओं और संबंधित लोगों से पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अभी तक किसी पक्ष पर मुकदमा दर्ज होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

यदि आरोप सही हैं तो यह घटना बेहद शर्मनाक और निंदनीय है, वहीं यदि आरोपों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है तो भी यह गंभीर विषय है। सच्चाई क्या है, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article