28.8 C
Lucknow
Tuesday, October 13, 2026

गुरुग्राम में सड़क हादसा, बस की जोरदार टक्कर से ट्रैक्टर के 2 टुकड़े, बस में सवार थे 40 यात्री

Must read

गुरुग्राम: गुरुग्राम (Gurugram) में भीषण सड़क हादसा (Road accident) हुआ हैं, जिसमे बस की जोरदार टक्कर से ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए। गनीमत रही कि बस में सवार यात्रियों को चोट लगने की सूचना नहीं है। हादसे में ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना मंगलवार दोपहर फर्रुखनगर क्षेत्र में फतेहपुर मोड़ के पास हुई। यहां रेलवे लाइन के नजदीक एक निजी बस और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रैक्टर बुरी तरह टूट गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।

जानकारी के मुताबिक, निजी बस झज्जर से गुरुग्राम की ओर आ रही थी। उस समय बस में करीब 35 से 40 यात्री सवार थे। इसी दौरान फतेहपुर मोड़ के पास बस की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक को चोटें आईं। हालांकि, बस में बैठे यात्रियों के घायल होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बस को रुकवा लिया। बस चालक को भी पकड़ लिया गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बस चालक को हिरासत में ले लिया।

पुलिस के अनुसार, बस चालक की पहचान सूरज के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस हादसे की वजह का पता लगा रही है। यह जांच की जा रही है कि दुर्घटना तेज रफ्तार के कारण हुई या इसके पीछे कोई दूसरी वजह थी। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article