28.1 C
Lucknow
Monday, October 12, 2026

वाराणसी में डिलीवरी बॉय का फंदे से लटका मिला शव, दो बच्चों की मां से प्रेम संबंध का आरोप

Must read

वाराणसी: वाराणसी (Varanasi) में काशी में घर में अकेले रह रहे 27 वर्षीय डिलीवरी बॉय (Delivery boy) शुभम मौर्या का शव बेडरूम में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद परिवार ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक की बहन रंजना ने पड़ोस में रहने वाली दो बच्चों की मां से शुभम के प्रेम संबंध होने का दावा करते हुए महिला पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि शव की स्थिति और शरीर पर मिले निशान संदेह पैदा करते हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद मोबाइल फोन और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है।

शुभम आदमपुर थाना क्षेत्र के विजयीपुरा चौराहा, कोनिया में रहता था। उसके पिता उमेश कुमार मौर्या बिहार के नवादा स्थित अपने गांव गए हुए थे। शनिवार दोपहर पड़ोस के एक व्यक्ति ने शुभम की बहन रंजना को फोन कर उसकी तबीयत खराब होने की सूचना दी। रंजना ने पहले अपने बेटे को वहां भेजा और फिर खुद पहुंचीं, घर के बाहर भीड़ जमा थी और दरवाजे पर बाहर से कुंडी लगी हुई थी।

रंजना के मुताबिक, अंदर पहुंचने पर शुभम का शव रस्सी के सहारे लटका मिला। उन्होंने दावा किया कि उसका एक पैर बेड पर मुड़ा हुआ था, गले पर खरोंच के निशान थे और प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। बहन का कहना है कि रस्सी बांधने का तरीका भी उन्हें संदिग्ध लगा। उन्होंने इन परिस्थितियों के आधार पर हत्या की आशंका जताई है।

रंजना ने आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाली महिला ने शुभम के अंगूठे से उसका मोबाइल अनलॉक किया और पुलिस के पहुंचने से पहले रस्सी काटकर शव नीचे उतार दिया। उन्होंने महिला के साथ शुभम के प्रेम संबंध होने का भी दावा किया।

पिता उमेश कुमार मौर्या ने बताया कि शुभम ने शुक्रवार को फोन कर सोमवार, 12 अक्टूबर को बेंगलुरु जाने की बात कही थी। उन्होंने बेटे को गांव आने के लिए कहा था. बेटे की मौत से सदमे में आए पिता ने न्याय की मांग की है। आदमपुर थाना प्रभारी विमल मिश्रा के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मोबाइल फोन और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article