28.2 C
Lucknow
Sunday, October 11, 2026

अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी: NCB ने 43 करोड़ की WY टैबलेट की जब्त, फ्यूल टैंक में बना रखा था सीक्रेट चैंबर

Must read

गुवाहाटी: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने असम के गुवाहाटी में ड्रग्स तस्करी (Drug Trafficking) के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 43 करोड़ की नशीली दवाओं (Narcotic drugs) की खेप जब्त की है। 6 अक्टूबर 2026 को दो ट्रकों की तलाशी के दौरान फ्यूल टैंक में बने गुप्त चैंबर से ड्रग्स बरामद हुई, जिसे म्यांमा से भारत के अन्य हिस्सों में ले जाया जा रहा था। जांच के दौरान कुल 53.94 किलोग्राम मेथामफेटामाइन टैबलेट्स बरामद की गईं। इस मामले में पकड़े गए दोनों आरोपी मणिपुर के बिष्णुपुर जिले के रहने वाले हैं।

NCB ने गुवाहाटी में म्यांमार से लाई जा रही 43 करोड़ की मेथामफेटामाइन टैबलेट्स जब्त कीं, जिसमें दो मणिपुर के तस्कर गिरफ्तार हुए। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 43 करोड़ रुपये की 53.937 किलोग्राम मेथामफेटामाइन यानी WY टैबलेट जब्त की हैं।

NCB के मुताबिक यह कार्रवाई 6 अक्टूबर 2026 को खुफिया जानकारी के आधार पर की गई। 6 अक्टूबर 2026 को दो ट्रकों की तलाशी के दौरान फ्यूल टैंक में बने गुप्त चैंबर से ड्रग्स बरामद हुई। इस मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपी मणिपुर के बिष्णुपुर जिले के रहने वाले हैं। शुरुआती जांच के अनुसार, जब्त की गई ड्रग्स की बड़ी खेप म्यांमार से लाई गई थी। हालांकि, इस तस्करी में शामिल पूरे नेटवर्क का खुलासा होना अभी बाकी है।

NCB के मुताबिक प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि मादक पदार्थों की यह खेप म्यांमा से लाई गई थी। इस जब्ती से मादक पदार्थों की तस्करी की एक बड़ी कोशिश नाकाम हुई है। अंतरराष्ट्रीय आपूर्तिकर्ताओं, घरेलू प्राप्तकर्ताओं और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान करने के लिए विस्तृत जांच जारी है। इस तस्करी में शामिल पूरे नेटवर्क का खुलासा होना अभी बाकी है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article