27 C
Lucknow
Saturday, October 10, 2026

जनसेवा केंद्र संचालक से 6 लाख की लूट, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

Must read

चंदौली: चंदौली में जिला मुख्यालय पर बीती रात बदमाशों ने जनसेवा केंद्र संचालक (Jan Seva Kendra Operator) से 6 लाख रुपये लूट लिए। फिनजन फाइनेंस से नकदी लेकर लौट रहे संचालक पर बदमाशों ने हमला कर दिया और उनके सिर पर वार कर रुपये लूटकर (robbed) फरार होने लगे। पीड़ित के पीछा करने पर बदमाशों की कार एक पिलर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद बदमाश कार और मोबाइल फोन छोड़कर मौके से भाग निकले। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, जनसेवा केंद्र संचालक तंजीर अहमद फिनजन फाइनेंस से नकदी लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान सदर कोतवाली क्षेत्र के बबूरी रोड पर बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया। आरोप है कि बदमाशों ने उनके सिर पर वार कर दिया और छह लाख रुपये लूट लिए. वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश कार से भागने लगे।

पीड़ित की ओर से पीछा किए जाने के दौरान बदमाशों की कार अनियंत्रित होकर एक पिलर से टकरा गई, टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद बदमाश वाहन और मोबाइल फोन छोड़कर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की।

पुलिस को क्षतिग्रस्त कार से मोबाइल फोन और कुछ कागजात मिले हैं। पुलिस इन सामानों के आधार पर बदमाशों की पहचान करने और घटना की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। जिला मुख्यालय पर हुई इस वारदात से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं, पुलिस मामले की जांच कर रही है। बदमाशों की गिरफ्तारी और लूटी गई रकम की बरामदगी के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article