27.8 C
Lucknow
Thursday, October 8, 2026

16 लाख की बड़ी चोरी का खुलासा, 2 शातिर गिरफ्तार, सोने-चांदी के गहने, कैमरा और लैपटॉप बरामद

Must read

ग्वालियर: ग्वालियर (Gwalior) में 16 लाख 70 हजार रुपये की नकबजनी का पुलिस ने खुलासा किया है। महाराजपुरा थाना पुलिस ने दो शातिर नकबजनों को गिरफ्तार (arrested) किया है। आरोपियों के कब्जे से 110 ग्राम सोने और 150 ग्राम चांदी के जेवरात, लैपटॉप और कैमरा समेत चोरी का पूरा माल बरामद किया है। मामला महाराजपुरा थाना क्षेत्र के शिवनिवारा, रामनगर, भिंड रोड का है।

फरियादी शैलेन्द्र सिंह राजावत ने पुलिस को बताया था कि 25 जून 2026 की रात वह परिवार के साथ मकान की पहली मंजिल पर सोने चले गए थे। ग्राउंड फ्लोर पर ताला लगा हुआ था। सुबह नीचे पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला और कमरे का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। जांच करने पर सोने-चांदी के जेवरात, लैपटॉप और नकदी गायब मिली।

शिकायत के बाद महाराजपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, जिसके आधार पर दो संदिग्धों की पहचान की गई।मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पवन उर्फ प्रतिभान सिंह राजावत और उदय सोनी को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात कबूल की, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया और पुलिस रिमांड लिया।

रिमांड के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का माल बरामद कर लिया।बरामद सामान में एचपी लैपटॉप, चार्जर और माउस, कैनन कैमरा, दो हाथ घड़ियां,110 ग्राम सोने के जेवरात और 150 ग्राम चांदी के जेवरात शामिल हैं।

ग्वालियर SSP धर्मवीर सिंह के मुताबिक बरामद माल की कुल कीमत करीब 16 लाख 70 हजार रुपये है। आरोपियों से अब अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।पुलिस को आशंका है कि पूछताछ में चोरी की कुछ और घटनाओं का खुलासा हो सकता है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article