27.8 C
Lucknow
Thursday, October 8, 2026

नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की दबिश, 10 लीटर कच्ची शराब बरामद

Must read

80 किलो लहन मौके पर नष्ट, अवैध शराब के मामले में मुकदमा दर्ज
फर्रुखाबाद। जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग का प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी जीपी गुप्ता के नेतृत्व में विभाग की टीमों द्वारा संदिग्ध क्षेत्रों में लगातार दबिश देकर कार्रवाई की जा रही है।
इसी अभियान के तहत गुरुवार को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 कुमार गौरव सिंह ने अपनी टीम के साथ संदिग्ध ग्राम नेकपुर चौरासी में दबिश दी। अचानक हुई कार्रवाई से अवैध शराब का कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया। टीम ने मौके से करीब 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की।
तलाशी के दौरान टीम को करीब 80 किलोग्राम लहन भी मिला, जिसका इस्तेमाल कच्ची शराब तैयार करने में किया जा रहा था। आबकारी टीम ने बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया, जिससे अवैध शराब तैयार करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ने से रोका जा सके।
मामले में आबकारी विभाग की ओर से संबंधित के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कराया गया है। विभागीय अधिकारियों ने क्षेत्र में अवैध शराब से जुड़ी गतिविधियों पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। संदिग्ध स्थानों पर लगातार निगरानी रखने के साथ ही सूचना मिलने पर तत्काल दबिश देकर कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article