नई दिल्ली।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR के विरोध में विपक्ष गुरुवार को लगातार तीसरे दिन दिल्ली में प्रदर्शन करेगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने INDIA ब्लॉक के सांसदों को दोपहर 1:45 बजे कनॉट प्लेस में लंच पर बुलाया है।
इससे पहले बुधवार को खड़गे ने विपक्षी सांसदों के लिए लंच का आयोजन किया था, जिसके बाद सांसद जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए रवाना हुए थे। वहीं, प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने कई मामले दर्ज किए हैं।


