31.3 C
Lucknow
Wednesday, October 7, 2026

सेवा संकल्प अभियान में शिक्षिकाओं ने रंगोली से दिया विकसित भारत का संदेश

Must read

 

फर्रुखाबाद। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित विकासखंड स्तरीय बहुउद्देशीय सेवा शिविर एवं स्वास्थ्य मेला के समापन अवसर पर शिक्षिकाओं ने आकर्षक रंगोली बनाकर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। रंगोली के माध्यम से बेहतर अर्थव्यवस्था, बेहतर स्वास्थ्य सेवा, बेहतर बुनियादी ढांचा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वच्छ भारत, महिला सशक्तिकरण और विकसित भारत जैसे महत्वपूर्ण संदेशों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया गया।
इस रंगोली को तैयार करने में कन्या प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर दिनारपुर की शिक्षिका मोनिका कटियार, प्राथमिक विद्यालय चुन्नुनपुर गढ़िया की शिक्षिका दीप्ति तिवारी, प्राथमिक विद्यालय कतरौली की शिक्षिका अनामिका गौतम, प्राथमिक विद्यालय कंधरापुर की शिक्षिका दीप्ति गुप्ता तथा प्राथमिक विद्यालय शेखपुर की शिक्षिका तृप्ति सिंह ने योगदान दिया।शिक्षिकाओं ने रंगों और कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं को बेहद प्रभावशाली तरीके से उकेरा। रंगोली में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण और मजबूत बुनियादी ढांचे को विकसित भारत की आधारशिला के रूप में दर्शाया गया।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने रंगोली की सराहना करते हुए शिक्षिकाओं की जमकर तारीफ की। लोगों ने कहा कि इस तरह की रचनात्मक पहल बच्चों और आमजन को विकास एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने में प्रभावी भूमिका निभाती है। शिक्षिकाओं की इस पहल ने सेवा संकल्प अभियान के संदेश को और अधिक प्रभावशाली बना दिया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article