27.2 C
Lucknow
Wednesday, October 7, 2026

देर रात खत्म हुआ बीजेपी पार्षदों का धरना, अपर नगर आयुक्त के आश्वासन पर बनी सहमति

Must read

 

– जोन-4 कार्यालय में दोपहर से चल रहा था प्रदर्शन
– जोनल अधिकारी शिल्पा कुमारी को निलंबित करने की मांग

लखनऊ। राजधानी में जोन-4 कार्यालय में दोपहर से चल रहा भाजपा पार्षदों और पटरी दुकानदारों का धरना देर रात समाप्त हो गया। प्रदर्शनकारी जोनल अधिकारी शिल्पा कुमारी को निलंबित किए जाने की मांग को लेकर कार्यालय में धरने पर बैठे थे।
जानकारी के अनुसार, भाजपा पार्षद अरुण कुमार समेत अन्य पार्षद और पटरी दुकानदार अपनी मांगों को लेकर जोन-4 कार्यालय पहुंचे थे। दोपहर से शुरू हुआ प्रदर्शन देर रात तक जारी रहा। प्रदर्शन के दौरान पार्षदों और दुकानदारों ने जोनल अधिकारी की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी जताई और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।
धरने की सूचना के बाद नगर निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। काफी देर तक चली बातचीत के बाद अपर नगर आयुक्त ने मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने धरना समाप्त करने का निर्णय लिया।
धरना खत्म होने के बाद नगर निगम प्रशासन ने राहत की सांस ली। हालांकि, प्रदर्शनकारियों की ओर से स्पष्ट किया गया कि यदि उनकी मांगों पर समयबद्ध तरीके से कार्रवाई नहीं हुई तो वे दोबारा आंदोलन का रास्ता अपना सकते हैं।
मामले को लेकर नगर निगम प्रशासन और भाजपा पार्षदों के बीच हुई बातचीत के बाद फिलहाल विवाद शांत हो गया है। अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि जोनल अधिकारी शिल्पा कुमारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर नगर निगम प्रशासन आगे क्या कदम उठाता है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article