– चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में होंगे शामिल
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 6 अक्टूबर को दिल्ली जा सकते हैं, जहां विपक्षी सांसदों के चुनाव आयोग कार्यालय तक प्रस्तावित मार्च में उनके शामिल होने की संभावना है। इंडिया गठबंधन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर यह प्रदर्शन घोषित किया है।
इसके बाद अखिलेश यादव का 8 अक्टूबर को अयोध्या दौरा प्रस्तावित है। वह पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय के आवास पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होंगे। पार्टी के कार्यक्रम के अनुसार उनका अयोध्या प्रवास करीब एक घंटे का रहेगा।
अखिलेश यादव 8 अक्टूबर को लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के जरिए अयोध्या जाएंगे और कृष्णापुर-खानपुर रसूलाबाद में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचेंगे।
9 अक्टूबर को देवरिया और बलिया में कार्यक्रम प्रस्तावित होने की जानकारी है। इस दौरान अखिलेश यादव पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल होंगे।


