29.6 C
Lucknow
Sunday, October 4, 2026

सड़क हादसे में दरोगा की मां और ताऊ की मौत

Must read

 

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के काकोरी क्षेत्र में रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक दरोगा की मां और ताऊ की मौत हो गई। हादसा आउटर रिंग रोड पर चकौली अंडरपास के पास करीब सुबह नौ बजे हुआ। तेज रफ्तार XUV300 कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंभे से जा टकराई। टक्कर के बाद कार कई बार पलटी और फिर सीधी हो गई।

हादसे के दौरान कार की पिछली सीट पर बैठे दरोगा की मां और ताऊ की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में आगे बैठे दरोगा और चालक घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

बताया गया कि 28 वर्षीय सोनू निगम बिजनौर के नाहटौर थाने में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात हैं। वह अपनी मां और ताऊ के साथ बुलंदशहर से लखनऊ आ रहे थे। हादसा जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर काकोरी क्षेत्र में हुआ।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article