29.6 C
Lucknow
Sunday, October 4, 2026

निशातगंज पुल पर भीषण टक्कर, स्कूटी सवार युवक की मौत

Must read

 

लखनऊ। महानगर थाना क्षेत्र के निशातगंज पुल पर शनिवार देर रात रॉन्ग साइड से आ रही स्कूटी की सामने से आ रही कार से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, हादसा रात करीब 12:30 बजे पुलिस चौकी के सामने हुआ। अमेठी के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के टिकरी गांव निवासी सत्यमान सिंह (30) स्कूटी संख्या UP41 BL 9679 से गोल मार्केट की ओर से निशातगंज की तरफ जा रहे थे। बताया गया कि स्कूटी रॉन्ग साइड में थी। इसी दौरान सामने से आ रही टाटा अल्ट्रोज कार संख्या UP32 RE 4214 से उसकी टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सत्यमान सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची महानगर पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें तत्काल केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर भेजा, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे की जानकारी मिलने पर मृतक के चचेरे भाई मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। पुलिस ने शव को केजीएमयू की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस पंचायतनामा की कार्रवाई में जुटी है। हादसे को लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article