28.9 C
Lucknow
Saturday, October 3, 2026

राजस्थान में पंचायत चुनाव का ऐलान, चार चरणों में होगा मतदान

Must read

– 23 अक्टूबर से शुरू होगी जिला परिषद-पंचायत समिति चुनाव की वोटिंग
– 25 अक्टूबर से पंच-सरपंच के लिए मतदान

जयपुर। राजस्थान में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 का कार्यक्रम जारी हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से घोषित कार्यक्रम के अनुसार जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव चार चरणों में कराए जाएंगे। वहीं पंच और सरपंच पदों के लिए भी चार चरणों में मतदान होगा। चुनाव कार्यक्रम सामने आने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं।
जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान का पहला चरण 23 अक्टूबर, दूसरा चरण 29 अक्टूबर, तीसरा चरण 4 नवंबर और चौथा चरण 14 नवंबर 2026 को होगा। इन चुनावों की मतगणना 20 नवंबर को कराई जाएगी।
वहीं ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान क्रमशः 25 अक्टूबर, 31 अक्टूबर, 6 नवंबर और 16 नवंबर को होगा। पंच-सरपंच चुनाव की मतगणना मतदान समाप्त होने के बाद संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर कराई जाएगी।
चुनाव कार्यक्रम के साथ प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया भी चरणवार निर्धारित की गई है। पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया अक्टूबर में शुरू होगी। नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की मतगणना के बाद पंचायत समितियों में प्रधान और उपप्रधान तथा जिला परिषदों में जिला प्रमुख और उप जिला प्रमुख के चुनाव होंगे। उपलब्ध कार्यक्रम के अनुसार इन पदों के चुनाव की प्रक्रिया 25 से 28 नवंबर के बीच पूरी की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article