28.9 C
Lucknow
Saturday, October 3, 2026

विधान परिषद चुनाव: नामांकन के चौथे दिन तीन प्रत्याशियों ने दाखिल किए पर्चे

Must read

– लखनऊ खंड शिक्षक सीट पर दो और स्नातक सीट पर एक निर्दलीय प्रत्याशी ने किया नामांकन

लखनऊ। विधान परिषद के लखनऊ खंड स्नातक एवं लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन दाखिल किए गए। नामांकन प्रक्रिया मंडलायुक्त कार्यालय, कक्ष संख्या-01, न्यायालय आयुक्त, लखनऊ मंडल, लखनऊ में संपन्न हुई।
मंडलायुक्त एवं रिटर्निंग ऑफिसर विजय विश्वास पंत ने बताया कि शनिवार को कुल 03 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इसके अलावा 03 नामांकन पत्रों का वितरण भी हुआ।
लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से शनिवार को दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।
नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशी श्रवण कुमार त्रिपाठी, वृंदावन योजना, जनपद लखनऊ निर्दलीय, शाह आलम खान, तहसील विसंवा, जनपद सीतापुर निर्दलीय वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नाम निर्देशन प्रपत्र प्राप्त करने वालों में सुशील कुमार, चांदपुर महमूदाबाद, जनपद सीतापुर निर्दलीय शामिल हैं।
लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सुनील कुमार श्रीवास्तव, जानकीपुरम, जनपद लखनऊ ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया।
स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में नाम निर्देशन प्रपत्र प्राप्त करने वालों में दो निर्दलीय प्रत्याशी शामिल रहे,
वकील अहमद अंसारी, लहरपुर, जनपद सीतापुर,
अविनाश कुमार सिंह, माधोगंज, जनपद हरदोई,
दोनों ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नाम निर्देशन प्रपत्र प्राप्त किए।
लखनऊ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ रही है। चौथे दिन तीन प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिल किए जाने के साथ दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में चुनावी गतिविधियां तेज होती दिखाई दे रही हैं। अधिकारियों के अनुसार नामांकन प्रक्रिया के दौरान निर्धारित नियमों और निर्वाचन कार्यक्रम का पालन किया जा रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article