लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 15 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों से विभागीय प्रभार वापस लेकर दूसरे अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। तबादलों की सूचना आज सामने आई है।
तबादलों के क्रम में माला श्रीवास्तव से सचिव, खनन का प्रभार हटाया गया। वह निदेशक खनन बनी रहेंगी।
अमित सिंह को निदेशक पंचायती राज पद से हटाया गया।
हरिप्रताप शाही को निदेशक पंचायती राज बनाया गया।
उज्ज्वल कुमार को विशेष सचिव, खनन की जिम्मेदारी दी गई।
जे. रीभा को प्रबंध निदेशक, मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन बनाया गया।
राकेश कुमार सिंह को अपर आयुक्त, आवास विकास परिषद बनाया गया।
नीरज शुक्ला को प्रबंध निदेशक, पीसीएफ बनाया गया।
डॉ. चंद्र भूषण को अपर निदेशक, रूपम बनाया गया।
सचिन कुमार सिंह को विशेष सचिव, चिकित्सा शिक्षा बनाया गया।
ध्रुव खाडिया को मुख्य विकास अधिकारी, मऊ बनाया गया।
विवेक कुमार श्रीवास्तव को सदस्य, राजस्व परिषद, प्रयागराज बनाया गया।
नरेंद्र बहादुर सिंह को मुख्य विकास अधिकारी, जौनपुर बनाया गया।
अमित कुमार सिंह को प्रबंध निदेशक, पीसीडीएफ की जिम्मेदारी मिली।
प्रकाश बिंदु को सचिव, चिकित्सा शिक्षा बनाया गया।
अर्चना गहरवार को कुलसचिव, एकेटीयू लखनऊ बनाया गया।
रीना सिंह को कुलसचिव, केजीएमयू की जिम्मेदारी दी गई।
प्रदेश में सितंबर के दौरान भी कई चरणों में बड़े प्रशासनिक फेरबदल हुए हैं, जिनमें वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के विभाग बदलने के साथ जिलों में भी नई तैनातियां की गई थीं।


