27.2 C
Lucknow
Friday, October 2, 2026

नाती की मौत की खबर सुन दादी ने भी त्यागे प्राण

Must read

 

एक ही घर में उठी दो अर्थियां, गांव में पसरा मातम; नाती का शव देखते ही दादी अचानक गिरीं

मोहम्मदाबाद। नगर पंचायत खिमसेपुर के अंतर्गत आने वाले गांव सलेमपुर में शुक्रवार को ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई, जिसने पूरे गांव को झकझोर दिया। नाती की मौत का सदमा दादी सहन नहीं कर सकीं। नाती का शव देखते ही वह अचानक गिर पड़ीं और कुछ ही देर बाद उनकी भी मौत हो गई। एक ही परिवार में कुछ घंटों के अंतराल में दो मौतों से पूरे गांव में मातम छा गया।

सलेमपुर निवासी रामशरन के 35 वर्षीय पुत्र रवि कुमार पिछले करीब चार वर्षों से किडनी संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे और नियमित रूप से डायलिसिस कराते थे। परिजनों के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 4:30 बजे अचानक उनके पेट में तेज दर्द हुआ। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें निजी वाहन से उपचार के लिए फर्रुखाबाद ले जा रहे थे।

बताया गया कि बघार नाला के पास रास्ते में ही रवि कुमार की मौत हो गई। परिजन उनके शव को वापस गांव लेकर पहुंचे।

सुबह करीब 7 बजे रवि कुमार की 78 वर्षीय दादी फूल श्री ने जैसे ही अपने नाती का मृत शरीर देखा, वह अचानक वहीं गिर पड़ीं। परिजनों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन उनकी भी मृत्यु हो गई।

एक घर में दो पार्थिव शरीर देख हर आंख हुई नम

नाती और दादी की मौत की खबर फैलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। एक ही घर में दो पार्थिव शरीर देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। मृतक रवि कुमार की पत्नी राखी सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बनी रही। ग्रामीणों के बीच दादी और नाती के बीच प्रेम और भावनात्मक लगाव की चर्चा होती रही। कुछ ही घंटों के अंतराल में परिवार के दो सदस्यों की मौत ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article