27.2 C
Lucknow
Friday, October 2, 2026

पिज्जा हट में फटा सिलिंडर, ढह गई दीवार, खौफनाक हादसे में 5 लोग झुलसे, 3 की हालत नाजुक

Must read

मुरादाबाद: मुरादाबाद (Moradabad) के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के शेरुआ चौराहे पर शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे एक पिज्जा दुकान (Pizza shop) में अचानक धमाका हो गया। प्रारंभिक जांच में गैस सिलिंडर फटने की आशंका जताई जा रही है। हादसे में दुकान संचालक समेत पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई गई है। धमाके की तीव्रता से दुकान का शटर और दीवार क्षतिग्रस्त हो गए।

घटना के समय दुकान के अंदर मौजूद लोगों के अलावा बाहर खड़े राहगीर और आसपास की दुकानों के लोग भी इसकी चपेट में आ गए। घायलों में दुकान संचालक ब्रजपाल सिंह उर्फ बिर्जू (30) पुत्र छोटे सिंह निवासी फतेहपुर छीतरा, थाना बछरायूं, अमरोहा शामिल हैं, उनकी हालत गंभीर बताई गई है। दुकान के बाहर मौजूद यश चौधरी (30) पुत्र अनिल कुमार निवासी कोकरपुर, थाना छजलैट भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पड़ोसी दुकान के अरुण (28) पुत्र राजू निवासी शेरुआ को भी गंभीर चोटें आई हैं।

वहीं पड़ोसी दुकान के शिवम (30) पुत्र राजू और राहगीर ब्रजेश्वरी देवी (68) पत्नी राजपाल निवासी ईशापुर, नौगावां सादात, अमरोहा को भी चोट लगी है। दोनों की स्थिति सामान्य बताई गई है। धमाके की जानकारी मिलते ही सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

इसके बाद फायर ब्रिगेड और एफएसएल टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। टीम ने मौके का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया गैस सिलिंडर फटने की बात सामने आई है, हालांकि घटना का वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगा।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article