32.4 C
Lucknow
Friday, October 2, 2026

गांधी जयंती पर स्कूलों में मनमानी

Must read

 

सिनौली में एक दिन पहले आयोजन का आरोप

फर्रुखाबाद। कायमगंज तहसील क्षेत्र के सिनौली गांव स्थित उच्च प्राथमिक और प्राथमिक विद्यालय में गांधी जयंती का आयोजन निर्धारित तिथि से एक दिन पहले किए जाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

बताया गया कि उच्च प्राथमिक विद्यालय सिनौली की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका वंदना सिंह के विद्यालय में गांधी जयंती का आयोजन एक दिन पूर्व किया गया। विद्यालय में उनके नाम के साथ इंचार्ज प्रधानाध्यापिका का पद भी अंकित है। सामने आई तस्वीर में जीपीएस कैमरे की तारीख और समय 02 अक्टूबर 2026 सुबह 9:27 बजे दर्ज है।

इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय सिनौली के इंचार्ज प्रधानाध्यापक सुरेश चंद्र के विद्यालय में भी गांधी जयंती आयोजन को लेकर सवाल उठे हैं। विद्यालय के बाहर लगे बोर्ड पर सुरेश चंद्र का नाम इंचार्ज प्रधानाध्यापक के रूप में अंकित है। संबंधित तस्वीर में जीपीएस कैमरे पर 02 अक्टूबर 2026 सुबह 9:18 बजे का समय दर्ज दिखाई दे रहा है।

राष्ट्रीय पर्व के आयोजन की तिथि को लेकर सामने आई इन तस्वीरों ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, आयोजन वास्तव में किस तिथि को किया गया, यह संबंधित विद्यालय और विभागीय अभिलेखों की जांच से ही स्पष्ट होगा।

मामले में अब बेसिक शिक्षा विभाग से जांच और कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है। लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय पर्वों के आयोजन में निर्धारित दिशा-निर्देशों और गरिमा का पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article