32.3 C
Lucknow
Friday, October 2, 2026

कोतवाली कायमगंज में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती, पुलिसकर्मियों ने महात्मा गांधी के आदर्शों को किया याद

Must read

कायमगंज/फर्रूखाबाद ।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर गुरुवार को कोतवाली कायमगंज परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर गांधी जयंती धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी कायमगंज अजय वर्मा एवं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ल सहित कोतवाली का समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर अधिकारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन, उनके संघर्ष और देश की आजादी में उनके योगदान को याद किया। साथ ही गांधी जी द्वारा बताए गए सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और आपसी भाईचारे के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया।
क्षेत्राधिकारी अजय वर्मा ने पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। उनके सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाकर समाज में शांति, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत किया जा सकता है।
वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ल ने भी पुलिसकर्मियों से गांधी जी के आदर्शों को आत्मसात करने तथा अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने पर भी जोर दिया।
इस दौरान कोतवाली परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों ने महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलने और समाज में कानून-व्यवस्था के साथ शांति एवं सद्भाव बनाए रखने में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान कोतवाली परिसर में श्रद्धा एवं देशभक्ति का माहौल बना रहा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article