फर्रुखाबाद। फैजबाग निवासी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता डॉ. बीके गंगवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में पुनः प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।डॉ. गंगवार लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े हुए हैं और पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता के रूप में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। संगठनात्मक गतिविधियों के साथ साथ किसानों और ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को लेकर भी उनकी सक्रियता रही है। यही वजह है कि पार्टी संगठन में उन्हें लगातार महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलती रही हैं।पुनः प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर डॉ. बीके गंगवार ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है, उसका पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ निर्वहन करेंगे। किसानों और कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर संगठन को और मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।
डॉ. गंगवार के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने की खबर मिलते ही फर्रुखाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में उत्साह देखा गया। क्षेत्र में भी लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय रहने वाले वरिष्ठ और जमीनी कार्यकर्ता को दोबारा प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी मिलना क्षेत्र के लिए भी सम्मान की बात है।


