लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में ग्रीन गैस बिल अपडेट कराने के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। जालसाजों ने बिल अपडेट करने का झांसा देकर पीड़ित को अपने जाल में फंसाया और उसके खाते से 1.87 लाख रुपये पार कर दिए।
बताया जा रहा है कि ठगी के दौरान पीड़ित के मोबाइल फोन को हैक किए जाने की बात भी सामने आई है। इसके बाद खाते से 9 अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 1.87 लाख रुपये निकाल लिए गए।
घटना की जानकारी होने के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की। साइबर टीम अब लेनदेन से जुड़े विवरण और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।
पुलिस की ओर से लोगों को सलाह दी गई है कि गैस बिल अपडेट, केवाईसी या किसी अन्य सेवा के नाम पर भेजे गए संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और अनजान व्यक्ति के कहने पर कोई ऐप डाउनलोड या बैंकिंग संबंधी जानकारी साझा न करें।


