26 C
Lucknow
Wednesday, September 30, 2026

अमृतसर में नशा तस्करी और अवैध हथियारों के 3 नेटवर्क पर कार्रवाई, 5 गिरफ्तार, 13 पिस्तौल, 3.267 किलो हेरोइन और 22 कारतूस बरामद

Must read

अमृतसर: पंजाब सरकार के निर्देशन में लगातार पुलिस विभाग नशे के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में अमृतसर (Amritsar) जिला शहरी पुलिस ने नशा तस्करी (drug smuggling) और अवैध हथियारों (illegal arms) की सप्लाई से जुड़े तीन नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13 पिस्तौल, 3.267 किलो हेरोइन और 22 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की सप्लाई में शामिल थे।

आपको बता दें कि इस संबंध में थाना डी-डिवीजन और थाना छेहरटा में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। जांच के दौरान पता चला है कि पूरा नेटवर्क विदेश में बैठे आतंकियों की ओर से चलाया जा रहा है। पकड़े गए आरोपी पाकिस्तान की आईएसआई सहित अमेरिका और यूरोप के अन्य देशों में बैठे आतंकियों के संपर्क में थे। विदेश में बैठे लोग पंजाब में नेटवर्क फैला कर लगातार नशा तस्करी का काम करते थे।

खबर यह भी है कि त्यौहारों का सीजन शुरू होने के कारण आतंकियों की ओर से लगातार हथियार और नशे की सप्लाई चैन बढ़ाई जा रही है। साथ ही त्योहारी सीजन में किसी बड़ी वारदात को आतंकी अंजाम देने की कोशिश में थे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जांच पूरी होने के बाद इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और सप्लाई चेन के बारे में और जानकारी सामने आ सकती है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article