27.5 C
Lucknow
Tuesday, September 29, 2026

गाय को राष्ट्र माता घोषित कराने की मांग,14 दिसंबर को लखनऊ पहुंचेंगे संत व समर्थक

Must read

फर्रुखाबाद ब्यूरो
गाय को राष्ट्र माता घोषित कराने की मांग को लेकर कादरी गेट थाना क्षेत्र के लकूला-बिर्रा बाग स्थित गेस्ट हाउस में गौर सम्मान आह्वान अभियान के तहत सभा आयोजित की गई। वृंदावन धाम से पहुंचे संतों ने गौ संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक किया और गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिए जाने की मांग उठाई।कार्यक्रम से पहले दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत पीठाधीश्वर ईश्वर दास ब्रह्मचारी ने वृंदावन से आए संत गोपाल नंद सरस्वती महाराज,गोपेश जी महाराज और आचार्य ललितजी महाराज सहित अन्य संतों का स्वागत एवं सम्मान किया।कार्यक्रम का संचालन वैभव समवंशी ने किया।
गोपाल नंद सरस्वती महाराज ने कहा कि सनातन परंपरा में गाय का विशेष महत्व है।उन्होंने गाय को राष्ट्र माता घोषित किए जाने की मांग को लेकर चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान की जानकारी दी।उन्होंने कहा कि अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जा रहा है। आगामी 14 दिसंबर को बड़ी संख्या में संतों और समर्थकों के साथ लखनऊ पहुंचकर सरकार को शांतिपूर्वक ज्ञापन सौंपने की तैयारी है।उन्होंने प्रदेश में 51 करोड़ हस्ताक्षर जुटाने का लक्ष्य भी बताया।गोपेश जी महाराज ने गौवंश के उपचार के लिए विभिन्न क्षेत्रों में चिकित्सालय स्थापित किए जाने की मांग उठाई।उन्होंने कहा कि घायल और बीमार गौवंश के लिए तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होना जरूरी है।आचार्य ललितजी महाराज ने कहा कि भारतीय परंपरा में गाय को माता का दर्जा दिया गया है।उन्होंने गौवंश की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताते हुए उसके संरक्षण और सम्मान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने की मांग की।दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत पीठाधीश्वर ईश्वर दास ब्रह्मचारी ने कहा कि प्रदेश में गौवंश की हत्या पर तत्काल रोक लगनी चाहिए और गाय को राष्ट्र माता घोषित किया जाना चाहिए।उन्होंने बताया कि इस मांग को लेकर 27 अप्रैल को फर्रुखाबाद के संत-महात्माओं एवं लोगों की ओर से तहसील में ज्ञापन दिया जा चुका है। इसके बाद 27 जुलाई को जिलाधिकारी को भी ज्ञापन सौंपा गया था। उन्होंने कहा कि गाय को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए हस्ताक्षरअभियान लगातार जारी रहेगा।सभा में आचार्य सर्वेश शुक्ला, प्रभात अवस्थी, अमन दुबे,विमलेश मिश्रा,सौरभ मिश्रा, क्रांति पाठक, नारायण दत्त द्विवेदी, अवधेश, दीपक मिश्रा, दीपक शर्मा और डॉ. संजीव त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में राजीव मिश्रा और अवधेश पांडे ने सहयोग किया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article