28.3 C
Lucknow
Tuesday, September 29, 2026

नवाबगंज में ई एंड एच फाउंडेशन का आउटरीच स्वास्थ्य शिविर शुरू, सैकड़ों लोगों की हुई जांच

Must read

 

नवाबगंज, फर्रुखाबाद। वर्ष 2012 से परोपकारी गतिविधियों में संलग्न ई एंड एच फाउंडेशन द्वारा एजियस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के सहयोग से समग्र निवारक स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम के तहत आयोजित आउटरीच स्वास्थ्य शिविर का आज पंचायत भवन नवाबगंज में शुभारंभ किया गया।

शिविर का शुभारंभ रिबन काटकर एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नवाबगंज के चेयरमैन अनिल कुमार राजपूत, अधिशासी अधिकारी प्रमोद कुमार वैश्य, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज के चिकित्सक डॉ. दिलीप कुमार सिंह एवं डॉ. जसवीर सिंह मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने जनहित में संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना की और फाउंडेशन की टीम को भविष्य में भी ऐसी पहलें जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

ई एंड एच फाउंडेशन की सीईओ सुश्री आलोकानंदा चटर्जी एवं प्रोजेक्ट मैनेजर अनुराग मिश्रा ने फाउंडेशन द्वारा शिक्षा और निवारक स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्रों में जमीनी स्तर पर किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है।

शिविर में आए लाभार्थियों की रक्तचाप, रक्त शर्करा, नेत्र एवं दंत जांच की गई, साथ ही चिकित्सकों की टीम द्वारा उन्हें पेशेवर परामर्श भी दिया गया। मोतियाबिंद के संदिग्ध मामलों तथा शल्य चिकित्सा की आवश्यकता वाले दंत रोगियों को आगे के उपचार के लिए मिशन अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और अन्य सरकारी अस्पतालों में रेफर किया गया।

शिविर में ई एंड एच फाउंडेशन की टीम से प्रबंधक तृष्णा बर्मन, समन्वयक आजम अली, एमआईएस समन्वयक शैलेन्द्र, विजय, महेश, आकिब, नीरज, पारस, वंदना, अफशा निहाल, हिलाल, सादफ, कंचन तथा डॉ. राहुल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article