23.5 C
Lucknow
Sunday, September 27, 2026

बीएसए कार्यालय से शिक्षामित्रों की 2,143 फाइलें गायब

Must read

 

– हाईकोर्ट में मामला विचाराधीन, फाइलें न मिलने पर कोर्ट नाराज
– सेवानिवृत्त पटल सहायक के खिलाफ मुकदमा

मैनपुरी। बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यालय से शिक्षामित्रों से संबंधित 2,143 महत्वपूर्ण फाइलें गायब होने का मामला सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। मामला सामने आने के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस और शिक्षा विभाग दोनों स्तरों पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक मैनपुरी में शिक्षामित्रों के चयन से संबंधित कुल 2,169 फाइलें विभागीय रिकॉर्ड में होनी चाहिए थीं, लेकिन जांच के दौरान इनमें से केवल 26 फाइलें ही सुरक्षित मिलीं। शेष 2,143 फाइलों का कोई पता नहीं चल सका।
शिक्षामित्रों के चयन से संबंधित मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन बताया जा रहा है। इसी बीच रिकॉर्ड उपलब्ध न होने से न्यायिक कार्यवाही भी प्रभावित हुई। कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों के खिलाफ अवमानना संबंधी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
फाइलों के गायब होने के मामले में सेवानिवृत्त पटल प्रभारी प्रदीप चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। बताया जा रहा है कि सेवानिवृत्ति के बाद भी फाइलों से संबंधित जानकारी और रिकॉर्ड को लेकर उनसे जवाब मांगा गया, लेकिन कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला।
खंड शिक्षा अधिकारी रविप्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। अब पुलिस दस्तावेजों के गायब होने की परिस्थितियों, रिकॉर्ड के रखरखाव और जिम्मेदार लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article