23.5 C
Lucknow
Sunday, September 27, 2026

गंभीर अपराधों की विवेचना को लेकर पुलिसकर्मियों को दिया गया

Must read

विधिक प्रशिक्षण, न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन पर जोर
फर्रुखाबाद। माननीय न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में गंभीर अपराधों की विवेचना से जुड़े विधिक पहलुओं को लेकर पुलिस लाइन सभागार, फतेहगढ़ में विधिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार की उपस्थिति में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी, फर्रुखाबाद ने जनपद के समस्त विवेचकों को गंभीर अपराधों की विवेचना से संबंधित कानूनी प्रावधानों, प्रक्रियाओं और आवश्यक सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी।
प्रशिक्षण के दौरान विवेचकों को गंभीर अपराधों की विवेचना में विधिक प्रक्रियाओं का सही ढंग से पालन करने तथा न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप विवेचना संपन्न करने के महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया गया। साथ ही विवेचना के दौरान आवश्यक कानूनी औपचारिकताओं और प्रक्रियाओं का ध्यान रखने के संबंध में भी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न थानों से पहुंचे विवेचकों ने प्रतिभाग किया और गंभीर अपराधों की विवेचना से संबंधित विधिक प्रावधानों, प्रक्रियाओं एवं आवश्यक सावधानियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य विवेचकों को कानूनी प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक करना तथा गंभीर अपराधों की विवेचना में विधिक प्रावधानों का प्रभावी ढंग से अनुपालन सुनिश्चित करना रहा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article