23.8 C
Lucknow
Sunday, September 27, 2026

रविवार को भी खुले बैंक, एटीएम सेवा भी सामान्य

Must read

– सोमवार से तीन दिन बैंक बंद रहने की तैयारी

नई दिल्ली। बैंकिंग सेवाओं से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। रविवार होने के बावजूद आज कई बैंक शाखाएं खुली हैं, जबकि एटीएम सेवाएं भी सामान्य रूप से उपलब्ध हैं। इसके पीछे सोमवार से प्रस्तावित तीन दिन की बैंकिंग बंदी और कर्मचारियों की हड़ताल को प्रमुख कारण बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 12 सरकारी बैंकों के करीब 7.5 लाख कर्मचारी हड़ताल में शामिल होने वाले हैं। हड़ताल के चलते सोमवार से लगातार तीन दिनों तक बैंक शाखाओं में कामकाज प्रभावित होने की आशंका है। हालांकि डिजिटल बैंकिंग, यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग जैसी सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहने की संभावना है।
लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की संभावना के चलते कुछ बैंक शाखाओं को रविवार को भी खोलकर ग्राहकों से जुड़े जरूरी काम निपटाने का अवसर दिया गया है। इससे लोगों को नकदी निकासी, जमा और अन्य जरूरी बैंकिंग कार्य पहले पूरा करने में सुविधा मिल सकेगी।
बैंक शाखाएं बंद रहने के दौरान एटीएम सेवाएं जारी रहने की संभावना है। हालांकि लगातार छुट्टियों और हड़ताल के कारण कुछ स्थानों पर एटीएम में नकदी की उपलब्धता प्रभावित हो सकती है। ऐसे में जरूरी लेनदेन पहले कर लेना ग्राहकों के लिए सुविधाजनक रहेगा।
बैंक शाखाओं के बंद रहने के दौरान ग्राहक यूपीआई , इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए अधिकांश डिजिटल लेनदेन कर सकेंगे। हालांकि चेक क्लियरेंस, शाखा संबंधी कार्य और कुछ अन्य सेवाओं पर असर पड़ सकता है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article