कन्नौज। गत गुरूवार की रात से अचानक शुरू हुई वर्षा शुक्रवार और शनिवार को पूरे दिन और रात मे अनवरत जारी रही जिससे पूरा शहर जल मग्न हो गया। दर्जनो मोहल्लो में पानी भरा रहा। यही कुछ नजारा अब से 42 वर्ष पूर्व कन्नौज मे देखने को आया था जब कन्नौज मे श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराने के लिए वर्ष 1984 मे बोर्डिंग मैदान पर पूज्य स्व० राम चन्द्र डोगरे जी महाराज पधारे थे। कुछ ऐसा संयोग हुआ कि पहले दिन से ही बारिश शुरू हुई जो लगातार नौ दिन चली। इस बीच बर्षा से पूरा कन्नौज जलमग्न हो गया था।अजयपाल बाजार मे, दुकानो में, पानी भर गया था तथा छोटा चौराहा मे एक पुरानी इमारत भी गिर गई थी।
ऐसा ही नजारा शनिवार की रात को नजर आया। शनिवार शाम 4 बजे से तेज बारिश से 9 बजे तक कन्नौज के निचले इलाके पानी मे डूब गये।
पाटा नाला का पानी सडक पर बहने लगा।यातायात व्यवस्था कुछ देर के लिए ठप्प हो गई। हरी नगर, पठकाना, छिपट्टी, दीदारगंज बीबी चिमनी जाने वाले लोगो को काफी परेशानी हुई। यह नजारा रात 11 बजे तक रहा।


