– 24 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन
लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए ) की नैमिष नगर और वरुण विहार आवासीय योजनाओं में भूखंड पाने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। दोनों योजनाओं को लेकर आवेदकों में खासा उत्साह है। अब तक 3 हजार से अधिक फॉर्म बिक चुके हैं, जबकि 540 आवेदकों ने पंजीकरण राशि भी जमा कर दी है।
योजना में भूखंड की कीमत का पूरा भुगतान करने वाले आवेदकों को पहले भूखंड आवंटित किए जाने का प्रावधान रखा गया है। प्राधिकरण की ओर से भुगतान अवधि के आधार पर छूट भी दी जा रही है।
45 दिन के भीतर पूरा भुगतान: 6 प्रतिशत की छूट,
60 दिन के भीतर पूरा भुगतान: 5 प्रतिशत की छूट,
नैमिष नगर योजना में भूखंड की दर 3,800 प्रति वर्गफीट निर्धारित की गई है। वहीं वरुण विहार योजना में भूखंड की दर 2,800 प्रति वर्गफीट रखी गई है।
इच्छुक आवेदकों के पास पंजीकरण का मौका 24 अक्टूबर तक है। आवेदन और योजना से संबंधित जानकारी एलडीए की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।
आवेदकों को सलाह दी गई है कि पंजीकरण से पहले योजना की शर्तें, भूखंड का क्षेत्रफल, कुल कीमत, भुगतान प्रक्रिया और छूट से जुड़े नियमों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।


