23 C
Lucknow
Sunday, September 27, 2026

बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने लिया वीआरएस , अब संभालेंगे मुख्य सूचना आयुक्त की जिम्मेदारी

Must read

 

– दिसंबर में होना था सेवानिवृत्

पटना। बिहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने निर्धारित सेवानिवृत्ति से पहले स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली है। राज्य सरकार ने उनका वीआरएस तत्काल प्रभाव से मंजूर कर लिया है। इसके साथ ही उन्हें बिहार का नया मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है।

विनय कुमार 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उनका डीजीपी के रूप में कार्यकाल दिसंबर 2026 तक निर्धारित था, लेकिन उससे पहले ही उन्होंने वीआरएस ले लिया। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, उन्हें तीन महीने के नोटिस की अनिवार्यता में छूट देते हुए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति मंजूर की गई।
मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में विनय कुमार बिहार राज्य सूचना आयोग का नेतृत्व करेंगे। आयोग सूचना का अधिकार कानून के तहत नागरिकों की ओर से दायर अपील और शिकायतों की सुनवाई करता है तथा सरकारी विभागों से सूचना उपलब्ध कराने से जुड़े मामलों का निपटारा करता है।
उनकी नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता वाली चयन समिति में सहमति बनी थी। समिति में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी शामिल थे। इसके बाद नियुक्ति संबंधी अधिसूचना जारी की गई।
विनय कुमार के छुट्टी पर रहने के दौरान वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा को डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। वीआरएस मंजूर होने के बाद अब बिहार पुलिस के नए स्थायी डीजीपी की नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article