23 C
Lucknow
Friday, September 25, 2026

होमगार्ड भर्ती के दौरान अभ्यर्थी की मौत मामले में जांच तेज

Must read

– बहस करने वाले अभ्यर्थी से पूछताछ
– सीसीटीवी फुटेज में योगेंद्र से बहस करते दिखा अभ्यर्थी
– अन्य लोगों की भी हो रही पहचान
– 2 मिनट 6 सेकेंड के डार्क एरिया ने बढ़ाई जांच की अहमियत

लखनऊ। होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थी योगेंद्र की मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। जांच के दौरान सामने आए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस उस अभ्यर्थी से पूछताछ कर रही है, जो घटना से पहले योगेंद्र के साथ बहस करता दिखाई दिया था।
जांच में सामने आए सीसीटीवी फुटेज में योगेंद्र और एक अन्य अभ्यर्थी के बीच बहस होती दिखाई दे रही है। पुलिस ने फुटेज को जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हुए बहस करने वाले अभ्यर्थी से पूछताछ शुरू की है। पूछताछ के जरिए पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ था और इसके बाद घटनाक्रम किस तरह आगे बढ़ा।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगालकर घटनास्थल के आसपास मौजूद अन्य अभ्यर्थियों और लोगों की भी पहचान कर रही है। जांच अधिकारियों का फोकस घटनाक्रम से पहले और बाद की गतिविधियों की कड़ियां जोड़ने पर है।
जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में करीब 2 मिनट 6 सेकेंड का ऐसा हिस्सा भी सामने आया है, जिसे ‘डार्क एरिया’ बताया जा रहा है। इस अवधि में घटनास्थल से जुड़े दृश्य स्पष्ट रूप से उपलब्ध नहीं हैं। पुलिस इस अवधि को लेकर भी जांच कर रही है कि इस दौरान वहां क्या हुआ और कौन-कौन लोग मौजूद थे।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों और पूछताछ से सामने आ रही जानकारी को आपस में जोड़कर पूरे घटनाक्रम की तस्वीर स्पष्ट करने में जुटी है। मामले में जांच पूरी होने के बाद ही मौत की परिस्थितियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article