28.9 C
Lucknow
Wednesday, September 23, 2026

राज्य कर विभाग के रक्तदान शिविर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया 12 यूनिट रक्तदान

Must read

– सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ शिविर
– जिला चिकित्सालय की टीम ने कराया रक्तदान

फर्रुखाबाद। शासन एवं जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जनपद में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत राज्य कर विभाग, फतेहगढ़ कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 12 यूनिट रक्तदान किया।
बता दें कि प्रदेश के प्रत्येक जनपद में 17 सितंबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत 21 सितंबर 2026 को डॉ. राम मनोहर लोहिया जिला चिकित्सालय, फर्रुखाबाद के सहयोग से कार्यालय राज्य कर विभाग, फतेहगढ़ में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
रक्तदान शिविर में राज्य कर विभाग फतेहगढ़ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर के दौरान कुल 12 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। रक्तदान करने वाले विभागीय कर्मियों ने इस अभियान में सहभागिता कर जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने में योगदान दिया।
शिविर के आयोजन में डॉ. राम मनोहर लोहिया जिला चिकित्सालय, फर्रुखाबाद का सहयोग रहा। चिकित्सकीय व्यवस्था एवं रक्त संग्रह की प्रक्रिया अस्पताल की टीम के सहयोग से संपन्न कराई गई।
बताया गया कि यह आयोजन प्रदेश स्तर पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान का हिस्सा है। अभियान की अवधि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है, जिसके अंतर्गत विभिन्न जनपदों में सेवा एवं जनहित से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article