28.9 C
Lucknow
Wednesday, September 23, 2026

शिकायत पर दवा दुकान पर छापा, संचालक के न मिलने पर दुकान सील

Must read

फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त शिकायत के क्रम में बुधवार 23 सितंबर 2026 को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने थाना नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम व पोस्ट सिरौली स्थित डॉ. रोहित कुमार यादव की दवा दुकान पर छापे की कार्रवाई के लिए पहुंची। टीम अपराह्न करीब 2:20 बजे मौके पर पहुंची, लेकिन दुकान बंद मिली और उस पर ताला लगा था।
आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ में पता चला कि दुकान सुबह खुली थी, लेकिन बाद में बंद कर संचालक कहीं चले गए। दुकान पर प्रदर्शित मोबाइल नंबर पर संपर्क कर मौके पर उपस्थित होने के लिए कहा गया, लेकिन डॉ. रोहित यादव ने मौके पर आने से मना कर दिया।
इसके बाद अधोहस्ताक्षरी एवं थाना नवाबगंज पुलिस बल ने आसपास के लोगों तथा दुकान मालिक शिवम कुमार पुत्र आदेश गुप्ता, निवासी ग्राम व पोस्ट सिरौली, की मौजूदगी में दुकान पर एक और ताला लगाकर चाबी शिवम कुमार की सुपुर्दगी में दे दी। दुकान को अग्रिम आदेश तक सीलबंद कर दिया गया।
औषधि निरीक्षक स्वागतीका घोष ने डॉ. रोहित कुमार यादव को निर्देशित किया है कि वे कार्यालय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, कलेक्ट्रेट फर्रुखाबाद में अधोहस्ताक्षरी के समक्ष उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें और दुकान का निरीक्षण कराया जाना सुनिश्चित करें।
प्रेस नोट के अनुसार, ऐसा नहीं करने की स्थिति में औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 की सुसंगत धाराओं के तहत नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। इसकी समस्त जिम्मेदारी डॉ. रोहित कुमार यादव की स्वयं की होगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article