28.9 C
Lucknow
Wednesday, September 23, 2026

दिल्ली के आनंद पर्वत में 15 साल के किशोर की हत्या, 16 वार, 7 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Must read

नई दिल्ली: दिल्ली (Delhi) के आनंद पर्वत थाना (Anand Parbat Police Station) क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोर की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले का सात घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस (Delhi Police)ने दो नाबालिगों को भी पकड़ा है। पुलिस के अनुसार, किशोर पर चाकू से कई वार किए गए थे। परिवार की ओर से दावा किया गया है कि उसे 16 बार चाकू से गोदा गया।

मृतक के परिवारवालों ने आरोप लगाया है कि उन्होंने घटना से पहले पुलिस को संभावित आरोपियों के नाम बताए थे, लेकिन उस समय कोई कार्रवाई नहीं की गई। परिवार ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। वहीं, पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया है। मामले में हत्या के कारण और घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

आनंद पर्वत थाना पुलिस ने 15 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले को सात घंटे के भीतर सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने मामले में 19 वर्षीय मुख्य आरोपी तुषार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में 17 और 15 वर्ष के दो नाबालिगों को भी पकड़ा है। तीनों से पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय स्तर पर जुटाई गई जानकारी के आधार पर वारदात में कथित रूप से शामिल तीनों आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों को आनंद पर्वत इलाके से पकड़ लिया। पुलिस का कहना है कि मामले को करीब सात घंटे के भीतर सुलझा लिया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी गली नंबर-16 से पैदल गुजर रहे थे। इसी दौरान उनका कथित तौर पर किशोर से टकराने को लेकर विवाद हो गया। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। पुलिस का आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने किशोर पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

मृतक के परिवार ने आरोप लगाया कि किशोर पर कई बार चाकू से हमला किया गया था और घटना के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मृतक के भाई मयंक ढींगरा ने दावा किया कि परिवार ने पुलिस को कथित आरोपियों के नाम भी बताए थे। परिवार ने इस मामले में पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाए हैं।

मयंक ढींगरा के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 8:30 बजे उनके भाई की हत्या की गई। उन्होंने दावा किया कि किशोर पर कई बार चाकू से हमला किया गया। मयंक ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद उन्हें फोन कर जान से मारने की धमकी दी गई। उनके अनुसार, फोन करने वाले ने गाली-गलौज भी की, जिसकी रिकॉर्डिंग परिवार ने सुरक्षित रखी है और पुलिस अधिकारी को भेज दी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article