28.6 C
Lucknow
Tuesday, September 22, 2026

72nd National Film Awards: कार्तिक आर्यन-ममूटी को बेस्ट एक्टर, यामी गौतम को मिला बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड

Must read

नई दिल्ली: 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स (National Film Awards) की सेरेमनी मंगलवार को गुजरात के एकता नगर (केवडिया) में आयोजित हुई। इस साल कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को चंदू चैंपियन और मलयालम अभिनेता ममूटी (Mammootty) को ब्रह्मयुगम के लिए संयुक्त रूप से बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया। वहीं, यामी गौतम (Yami Gautam) ने आर्टिकल 370 के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार अपने नाम किया। पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा 18 जुलाई को की गई थी।

श्रीकांत को बेस्ट हिंदी फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला, जबकि आर्टिकल 370 को बेस्ट फीचर फिल्म चुना गया। तमिल अभिनेता धनुष को भी दो अलग-अलग कैटेगरी में नेशनल फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योगदान के लिए अभिनेता अनंत नाग को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड 2024 प्रदान किया गया। उन्होंने कन्नड़, तेलुगु और हिंदी समेत 300 से अधिक फिल्मों में काम किया है।

सम्मान मिलने के बाद अनंत नाग ने अपने शुरुआती संघर्ष को याद करते हुए कहा कि उन्होंने करियर की शुरुआत “पापी पेट” के लिए की थी। उन्होंने बताया कि बचपन के 12 साल आश्रम में बिताने के बाद मुंबई पहुंचे, जहां चैतन्य महाप्रभु नाटक में अभिनय का मौका मिला। इसके बाद उन्होंने करीब पांच वर्षों में 50 नाटकों में काम किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि फिल्म कलाकारों का युवाओं पर गहरा प्रभाव होता है। उन्होंने लोकप्रिय कलाकारों से स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पदार्थों का एंडोर्समेंट नहीं करने की अपील की। साथ ही, उन्होंने फिल्म अवॉर्ड ज्यूरी में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही।

1954 में 7 पुरस्कार से हुई थी शुरुआत

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की शुरुआत 1954 में सिर्फ 7 पुरस्कारों से हुई थी। 72 साल बाद इस बार कुल 45 पुरस्कार दिए गए, जिनमें 26 फीचर फिल्म, 16 नॉन-फीचर फिल्म, 2 सिनेमा लेखन और 1 दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड शामिल हैं। पुरस्कारों की प्राइज मनी भी वर्षों में बढ़ी है। 1975 में बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस को पहली बार ₹10 हजार मिले थे, जो अब बढ़कर ₹3 लाख हो चुके हैं। वहीं दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड की राशि अब ₹10 लाख है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article