30 C
Lucknow
Tuesday, September 22, 2026

रामगंगा के बाढ़ के पानी में मगरमच्छ का हमला, गाय की मौत

Must read

 

पशुओं को नदी पार करा रहे चरवाहे के सामने हुआ हमला, मगरमच्छ की मौजूदगी की सूचना से ग्रामीणों में दहशत

अमृतपुर।

तहसील क्षेत्र के गांव वीरपुर में रामगंगा नदी के बाढ़ के पानी में मगरमच्छ द्वारा गाय पर हमला किए जाने से हड़कंप मच गया। हमले में गाय की मौत हो गई। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से बाढ़ प्रभावित इलाकों में निगरानी बढ़ाने और लोगों व पशुओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

बताया गया कि गांव वीरपुर निवासी सुखवीर सिंह अपनी गायों को खेत में घास चराने के लिए ले जा रहे थे। बाढ़ के कारण खेतों और रास्तों में रामगंगा का पानी भरा होने के चलते वह नाव के जरिए गायों को नदी के पार ले जा रहे थे। इसी दौरान तीन गायें पानी से बाहर निकल गईं, जबकि एक गाय पानी में ही रह गई।

इसी बीच पानी में मौजूद बताए जा रहे मगरमच्छ ने गाय पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से चरवाहे में अफरा-तफरी मच गई। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, गाय पानी में चली गई। देखते ही देखते वह गहरे पानी में लापता हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने काफी देर तक गाय की तलाश की। बाद में गाय पानी में मृत अवस्था में दिखाई दी। मगरमच्छ के हमले की खबर फैलते ही ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया।

ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ का पानी आबादी और खेतों की ओर फैलने के साथ ही जलीय जीवों के आने का खतरा भी बढ़ गया है। ऐसे में ग्रामीणों और उनके पशुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन को सतर्कता बढ़ानी चाहिए। ग्रामीणों ने रामगंगा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी कराने तथा मगरमच्छ की मौजूदगी की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article