30 C
Lucknow
Tuesday, September 22, 2026

रामसनेहीघाट में उपनिबंधक कार्यालय के सामने से अतिक्रमण हटा

Must read

जेसीबी से हटाए गए अवैध कब्जे, अन्य अतिक्रमणों पर भी कार्रवाई की चर्चा तेज

यूथ इंडिया। बाराबंकी
रामसनेहीघाट में प्रशासन ने सोमवार को उपनिबंधक कार्यालय के सामने से अवैध कब्जा हटा दिया। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर सुबह करीब 10 बजे जेसीबी मशीन से टीन शेड और अन्य अस्थायी निर्माण हटाए गए। इस कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार उमेश द्विवेदी के साथ रामसनेहीघाट पुलिस और नगर पंचायत की टीम मौजूद थी। सुरक्षा के लिए काफी संख्या में महिला और पुरुष पुलिसकर्मी तैनात थे।
दरअसल, तहसील परिसर में स्थित पुराना उपनिबंधक कार्यालय हाल ही में नए भवन में शिफ्ट हुआ है। नए भवन की बाउंड्री के बाद कुछ जगह खाली थी। बताया गया कि इस खाली जगह पर कुछ बैनामा लेखकों ने टीन शेड लगाकर बैठने और बैनामा संबंधी काम करने की अस्थायी व्यवस्था कर ली थी। बैनामा लेखकों का कहना था कि टीन शेड से बैनामा कराने आने वाले लोगों को धूप और बारिश से राहत मिलती थी। इससे उन्हें बैठने की सुविधा भी मिल जाती थी। वहीं कार्यालय की ओर से शिकायत मिली थी कि भवन के सामने टीन शेड लगाने से वाहनों को खड़ा करने और लोगों के आने-जाने में परेशानी हो रही थी। इस शिकायत के बाद उपजिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन ने सोमवार को जेसीबी मशीन से यह अवैध कब्जा हटवा दिया। नायब तहसीलदार उमेश द्विवेदी ने बताया कि उपनिबंधक कार्यालय की शिकायत पर नए भवन के सामने किए गए अवैध कब्जे को उपजिलाधिकारी के निर्देश पर हटाया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद तहसील के मुख्य गेट और उसके आसपास लंबे समय से मौजूद अन्य अतिक्रमणों को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर सार्वजनिक आवागमन और कार्यालय आने वाले लोगों की सुविधा के लिए अवैध कब्जे हटाए जा रहे हैं, तो तहसील मुख्यालय के आसपास अन्य जगहों पर भी अतिक्रमणों की जांच कर नियमों के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article