30 C
Lucknow
Monday, September 21, 2026

एसपी आरती सिंह ने कायमगंज कोतवाली का किया निरीक्षण, लंबित विवेचनाओं के निस्तारण के दिए निर्देश

Must read

फर्रुखाबाद। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने कोतवाली कायमगंज का अर्दली रूम कर पुलिस अधिकारियों एवं विवेचकों के साथ लंबित मामलों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने लंबित विवेचनाओं, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी और मुकदमों के निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली।
एसपी ने विवेचकों को निर्देश दिए कि लंबित विवेचनाओं का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन मामलों में अभियुक्त वांछित चल रहे हैं, उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए।
समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक ने विवेचकों से लंबित विवेचनाओं के कारणों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विवेचना के दौरान साक्ष्यों को संकलित करने, संबंधित पक्षों से आवश्यक जानकारी जुटाने और प्रत्येक मामले में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
एसपी आरती सिंह ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका समयबद्ध निस्तारण किया जाए। साथ ही अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए।
अर्दली रूम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने लंबित मामलों की प्रगति की समीक्षा करते हुए विवेचकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर अनावश्यक रूप से विवेचना लंबित न रखी जाए। उन्होंने वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाकर प्रभावी कार्रवाई करने को कहा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article