31 C
Lucknow
Monday, September 21, 2026

भाजपा संगठनात्मक बैठक में 2027 की तैयारियों पर जोर, प्रदेश महामंत्री शंकरलाल लोधी बोले,बूथ स्तर तक मजबूत हो संगठन

Must read

 

– प्रदेश महामंत्री शंकरलाल लोधी बोले,बूथ स्तर तक मजबूत हो संगठन, कार्यकर्ता निभाएं जिम्मेदारी
– जिला प्रभारी नरेंद्र सिंह राजपूत का पहली बार प्रवास

फर्रुखाबाद। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं क्षेत्रीय प्रभारी शंकरलाल लोधी तथा नवनियुक्त जिला संगठन प्रभारी नरेंद्र सिंह राजपूत सोमवार को एक दिवसीय प्रवास पर फर्रुखाबाद पहुंचे। काली नदी सीमा पर भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का स्वागत किया। इसके बाद पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के पश्चात दोनों नेता आवास विकास स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पहुंचे, जहां जिला कार्यकर्ता बैठक आयोजित हुई।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने की। प्रदेश महामंत्री शंकरलाल लोधी ने कहा कि भाजपा विचारधारा और कार्यकर्ता आधारित संगठन है। नवीन दायित्व प्राप्त कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास, विचारधारा और संगठन के विकास की जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि जनसंघ से भारतीय जनता पार्टी तक संगठन ने निरंतर विस्तार किया है।
उन्होंने कहा कि संगठन में समय-समय पर परिवर्तन होते रहते हैं और नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी जाती हैं। इन दायित्वों का उद्देश्य संगठन को और मजबूत बनाना है।
शंकरलाल लोधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बूथ से लेकर विधानसभा और लोकसभा स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव संगठन के सामने महत्वपूर्ण चुनौती है। कार्यकर्ताओं को अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए पार्टी के प्रत्येक अभियान और कार्यक्रम को सफल बनाने के साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी जनता तक पहुंचानी चाहिए।
नवनियुक्त जिला संगठन प्रभारी नरेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकारों द्वारा अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि और काशी विश्वनाथ धाम सहित देश की सांस्कृतिक एवं धार्मिक धरोहरों के संरक्षण और विकास के लिए कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 के बाद उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कार्य किया।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने संगठन की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 1,612 बूथ और 257 शक्ति केंद्र गठित किए गए हैं। सभी बूथों एवं शक्ति केंद्रों के सत्यापन का कार्य पूरा हो चुका है।
उन्होंने बताया कि युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, किसान मोर्चा और पिछड़ा मोर्चा का गठन प्रदेश नेतृत्व की स्वीकृति के बाद शीघ्र पूरा किया जाएगा। इन मोर्चों में नए कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारियां दी जाएंगी।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व ने प्रमोद अग्रहरि को अमृतपुर एवं कायमगंज विधानसभा तथा प्रशांत राय चौबे को सदर एवं भोजपुर विधानसभा का प्रवासी बनाया है।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री गोपाल राठौर ने किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री धीरेंद्र वर्मा, जिला महामंत्री अमरदीप दीक्षित, जिला महामंत्री मांशू गुप्ता, क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य कुलदीप दुबे, बीरेन्द्र सिंह राठौर, अभिषेक बाथम, बीरेन्द्र कठेरिया, रश्मि दूबे, संदेश राजपूत, प्रतिभा राजपूत, मनोज गंगवार, पंकज पाल, शिवमोहन सिंह, धर्मेंद्र राजपूत, हेमचंद्र राजपूत, हिना दवे, श्वेता दुबे, शशांक शेखर मिश्रा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मयंक सिंह बुंदेला, डॉ. नितिन प्रताप सिंह, पूर्व विधायक अमर सिंह खटिक, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, आईटी संयोजक रजनीश मिश्रा, सोशल मीडिया संयोजक सुशील राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article