31 C
Lucknow
Monday, September 21, 2026

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर आधी रात को एयरस्ट्राइक किया, तीन की हुई मौत, कई अन्य घायल

Must read

कोहाट: पाकिस्तान (Pakistanने एक बार फिर से अफगानिस्तान (Afghanistan) पर एयरस्ट्राइक किया है। आज सुबह तड़के साढ़े चार बजे और 5 बजे पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार को कोहाट में हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए अफगानिस्तान के रिहायशी इलाकों में एक बार फिर एयरस्ट्राइक की। तालिबान प्रशासन के उप-प्रवक्ता हमदुल्ला फितरत के अनुसार, कुनार प्रांत में एक रिहाइशी मकान पर बमबारी की गई, जिसमें एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई।

पाकिस्तानी विमानों ने नुर्गल जिले में रहने वाले नूर मोहम्मद के घर को निशाना बनाया। हमले के बाद घर पूरी तरह मलबे में बदल गया।अफगानिस्तान पर एक बार फिर से पाकिस्तान की ओर से एयरस्ट्राइक की गई है। पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार को कोहाट में हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए इस हमला को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि यह हमला रात के समय किया गया, जब लोग अपने घरों में थे।

हमलें में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। कुनार प्रांत के नुर्गल जिले के पतंग इलाके में रात करीब 3:30 बजे कम ऊंचाई पर उड़ रहे पाकिस्तानी विमानों ने कथित तौर पर बम गिराए। स्ट्राइक का निशाना नूरगल जिले का पतंग इलाका रहा।

इसके अतिरिक्त, पक्तिका प्रांत के बरमल जिले में दो स्थानों को निशाना बनाया गया, जिससे एक दुकान और एक खाली घर पूरी तरह तबाह हो गए, हालांकि वहां से कोई भी अप्रिय घटना कि सूचना अभी तक नहीं मिली है।

पाकिस्तानी विमानों ने नुर्गल जिले में रहने वाले नूर मोहम्मद के घर को निशाना बनाया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हमले के बाद मलबे से बमों के अवशेष मिले हैं। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि हमले में घर के अंदर कितने लोग मौजूद थे और नुकसान कितना हुआ है

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article