29 C
Lucknow
Sunday, September 20, 2026

उल्लास नवभारत साक्षरता परीक्षा 515 परीक्षार्थी में 401 महिलाओं व 94 पुरुषों ने परीक्षा दी

Must read

 

मोहम्मदाबाद। ब्लॉक मोहम्मदाबाद क्षेत्र में उल्लास नवभारत साक्षरता परीक्षा के लिए कुल 124 परीक्षा केंद्र बनाए गए। परीक्षा में कुल 515 परीक्षार्थी देने के लिए शामिल होने थे, जिनमें 417 महिलाएं और 98 पुरुष में से 401 महिलाओं तथा 94 पुरुषों ने परीक्षा दी।

परीक्षा में शामिल कई परीक्षार्थियों ने बताया कि वे पहली बार किसी परीक्षा में बैठ रहे हैं। स्कूल जाते बच्चों को देखकर उनमें भी पढ़ने की इच्छा जागी, जिसके बाद उन्होंने स्वयं पढ़ाई शुरू की।

कस्बे के गांधी नगर निवासी 56 वर्षीय प्रमिला देवी ने बताया कि उनके नाती-नातिन स्कूल जाते हैं। उन्हें देखकर उनके मन में भी पढ़ने की इच्छा हुई। उन्होंने गांव के वॉलंटियर शिवम के सहयोग से पढ़ाई की और अब पहली बार परीक्षा में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि परीक्षा देने को लेकर उन्हें काफी खुशी हो रही है।

प्राथमिक विद्यालय किलमापुर गांधी नगर में गांधी नगर निवासी ईशपाल (49), ईश्वरी देवी (46), राधा (24) और मीना देवी (27) समेत पांच परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहित यादव ने बताया कि विद्यालय से पांच लोगों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, जिनमें एक पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं। सभी परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।

कैथन नगला स्थित प्राथमिक विद्यालय में विमला देवी (72), निशा (50), अनीता (40) और संगीता (46) समेत चार महिलाओं ने परीक्षा दी। वहीं प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदाबाद में रेनू देवी (34), स्नेह कुमार (35), शांति देवी (35), मुन्नी देवी (37) और शिल्पी (30) ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा का संचालन सहायक अध्यापक बुद्ध प्रिया और विशाल यादव ने कराया।

एबीएसए भारती शाक्य ने बताया कि परीक्षा समाप्त होने के बाद शाम तक सभी परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं निर्धारित प्रक्रिया के तहत जमा करा ली जाएंगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article