26 C
Lucknow
Saturday, September 19, 2026

पीएम मोदी के बर्थडे सेलिब्रेशन पर भड़के अजय राय, कहा- जन्मदिन पर जनता के धन की बर्बादी

Must read

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Uttar Pradesh Congress Committee) के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय (Ajay Rai) ने शुक्रवार को पार्टी के प्रांतीय मुख्यालय में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों पर कड़ा एतराज जताते हुए इसे धन की बर्बादी करार दिया। उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी और लचर स्वास्थ्य सेवाओं के बीच इस तरह के भारी भरकम आयोजन जनता के पैसों का अनादर हैं।

बनारस का जिक्र करते हुए अजय राय ने दावा किया कि बड़नगर जाने वाले बाइक चालकों के साथ प्रतिदिन के भुगतान को लेकर सौदेबाजी की गई। उन्होंने कहा कि करोड़ों दीये जलाने के नाम पर जनता के पैसों का अपव्यय किया गया, जबकि प्रदेश का गरीब वर्ग बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा है। राय ने एक बच्ची का वीडियो का हवाला देते हुए राज्य में गरीबों की स्थिति की ओर ध्यान आकर्षित किया।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने ऑनलाइन लेनदेन और यूपीआई पर टैक्स लगाए जाने के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि आम जनता, दैनिक वेतनभोगियों और मेहनतकशों पर लगातार करों का बोझ बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रेलवे टिकट बुकिंग से लेकर डिजिटल भुगतान तक हर जगह जनता को अतिरिक्त आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

गोरखपुर के शुभम मिश्रा हत्याकांड और श्मशान घाट निर्माण में अनियमितता का मुद्दा उठाते हुए अजय राय ने राज्य सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले में अपराध और घोटाले की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को उच्च न्यायालय द्वारा झूठे आरोपों से बरी किए जाने का जिक्र करते हुए सरकार पर राजनीतिक द्वेष का आरोप लगाया।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article