26 C
Lucknow
Saturday, September 19, 2026

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

Must read

 

मायके पक्ष ने ससुरालियों पर लगाया गंभीर आरोप, पुलिस जांच में जुटी

बहराइच। थाना विशेश्वरगंज क्षेत्र के गुज्जरपुरवा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान सायमा के रूप में हुई है, जो गोंडा जिले के खरगूपुर की निवासी बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक सायमा का निकाह विशेश्वरगंज निवासी सलमान के साथ हुआ था। विवाहिता की मौत के बाद मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
मायके पक्ष ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
मामला थाना विशेश्वरगंज क्षेत्र के गुज्जरपुरवा का है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article