29 C
Lucknow
Tuesday, September 15, 2026

मच्छरदानी उठाते समय सांप ने डसा, हालत बिगड़ी

Must read

 

फर्रुखाबाद। घर में चारपाई पर मच्छरदानी लगाने के लिए उसे उठाना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। मच्छरदानी के पास छिपे सांप ने उसके हाथ में डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू कर उसे निगरानी में रखा है। उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार बताया गया है।

राजेपुर निवासी 42 वर्षीय शिवशरण सिंह सोमवार रात घर में चारपाई पर मच्छरदानी लगाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान जैसे ही उन्होंने मच्छरदानी उठाई, उसके पास छिपे सांप ने उनके हाथ में डस लिया। सांप के डसने के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी, जिससे परिवार में हड़कंप मच गया।

शिवशरण के छोटे भाई आरजू कुमार ने बताया कि परिजन उन्हें तत्काल लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी में डॉक्टर ऋतिक दीक्षित ने प्राथमिक उपचार किया और हालत को देखते हुए उन्हें भर्ती कर चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया। लगातार उपचार के बाद अब उनकी स्थिति पहले से बेहतर बताई जा रही है।

बरसात के मौसम में सांप घरों और आसपास के स्थानों में छिप जाते हैं। ऐसे में मच्छरदानी, कपड़े, बिस्तर, लकड़ी और अन्य सामान उठाते समय सावधानी बरतना जरूरी है। सांप के काटने पर समय गंवाए बिना पीड़ित को तत्काल अस्पताल पहुंचाना चाहिए।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article