33 C
Lucknow
Tuesday, September 15, 2026

2-3 अक्टूबर को बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की अहम बैठक

Must read

– मिशन-2027 पर होगा मंथन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। राजधानी लखनऊ में 2 और 3 अक्टूबर को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रस्तावित है। बैठक में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी में चुनावी रणनीति और संगठन की तैयारियों पर विस्तृत मंथन होने की संभावना है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बैठक में शामिल होने की संभावना है। इसके अलावा राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों, केंद्रीय व राज्य मंत्रियों तथा भाजपा के जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों को भी बुलाया जाएगा।
बैठक में मिशन-2027 के लिए जीत का रोडमैप तैयार करने पर विशेष जोर रहेगा। पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, विपक्ष के नैरेटिव का जवाब देने और जनता से सीधे संवाद बढ़ाने की रणनीति पर चर्चा करेगी।
भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के रात्रि प्रवास तथा गांवों में चौपाल के माध्यम से जनता के बीच पहुंच बढ़ाने की योजना पर भी चर्चा होगी। पार्टी नेतृत्व चुनाव से पहले संगठन को सक्रिय करने और सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की रणनीति तैयार कर रहा है।
हालांकि, कुछ रिपोर्टों में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की तारीख 20 अक्टूबर के बाद होने की संभावना भी बताई गई है। ऐसे में 2-3 अक्टूबर की तारीख को फिलहाल प्रस्तावित कार्यक्रम के रूप में ही देखा जा रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article