फर्रुखाबाद। पुलिस विभाग में चौकी इंचार्जों के तबादले किए गए हैं। प्रभारी चौकी मदनपुर के उप निरीक्षक जसवीर सिंह तथा राजपूताना प्रभारी चौकी के उप निरीक्षक सुनील कुमार गोयल का आपस में स्थानांतरण किया गया है।
तबादले के बाद दोनों उप निरीक्षक नई जिम्मेदारी संभालेंगे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, चौकी स्तर पर कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा पुलिसिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से यह बदलाव किया गया है।


